Sunday, January 31, 2021

बालों को सिल्की और शाइनी करने के उपाय | Balo ko silky shiny karne ke upay

https://healthdear.com/wp-content/uploads/2020/03/HealthDear-Banner.jpg
https://healthdear.com/wp-content/uploads/2021/01/balo-ko-silky-shiny-karne-ke-upay-_-balo-ko-soft-or-silky-kaise-banaye-.png

बालों को सिल्की शाइनी करने के उपाय | Simple Home Remedies for Silky Soft Hair

उलझे हुए बालों के साथ जीना एक निराशाजनक बात है, खासकर जब आपके बाल घुंघराले हों| आप घर पर बालों को कंघी करते हैं, उन्हें मॉइस्चराइज करते हैं लेकिन कुछ समय बाद यह पुनः उलझ जाते हैं और शाइन भी चली जाती है|

ऐसी समस्या होने पर हम अपने बालों को दोष देते हैं| हमारा मानना होता है कि, ऐसा बालों की प्राकितिक बनावट की वजह से हो रहा है लेकिन ऐसा नहीं है| बालों का केयर ठीक से न रखने पर ही बाल उलझते हैं और उनकी चमक भी चली जाती है| बाल अधिक मात्रा में झड़ने लगते हैं जिससे व्यक्ति गंजा हो सकता है|

बाल उलझने का क्या कारण है? What Causes Hair to Get Tangled?

  • बाल उलझने का मुख्य कारण बालों में नमी की कमी है| 
  • बालों में नमी न होने से ये कमजोर हो जाते हैं और इनकी चमक भी चली जाती है| 
  • बालों की नमी सूख जाने पर क्यूटिकल्स (Cuticles) बाल को मॉइस्चराइज करने की कोशिश करते हैं| इस दौरान वातावरण में मौजूद नमी से आपके बाल उलझ जाते हैं|
  • बालों में लगातार निर्जलीकरण की स्थिति बने रहने पर आपके बाल हमेशा उलझे रहते हैं|

बालों को सिल्की और शाइनी कैसे करें? How to Make Your Hair Silky & Shiny?

balo ko soft or silky kaise banaye

बालों को मजबूत और शाइनी करने के लिए आपको महँगे उत्पाद नहीं खरीदने चाहिए| इनमें मौजूद केमिकल्स आपके बालों को अधिक कमजोर बना देते हैं| शायद आपको पता न हो लेकिन आपके किचन में मौजूद कुछ ख़ास प्राकृतिक पदार्थ आपके बालों को सिल्की और शाइनी कर सकते हैं|

बाल बेजान, कमजोर, और उलझे हुए तब होते हैं जब इन्हें सही मात्रा में मॉइस्चर और पोषण नहीं मिलता है| बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए यह जरूरी है कि, आप अच्छा खाएं पिएं| इसके अलावा आपको बालों में कुछ ख़ास पदार्थ टॉपिकली लगाने होंगे| इस लेख में हम उन प्राकृतिक पदार्थों के बारे में जानेंगे जिनके प्रयोग से बालों को मजबूत और चमकदार बनाया जा सकता है|

बालों को सिल्की और शाइनी करने के उपाय | Simple Tips to Get Long Silky Hair in Hindi

balo ko silky shiny karne ke upay

#1: नारियल का तेल और विटामिन E का प्रयोग करे | Use Coconut Oil and Vitamin E

सामग्री

  • विटामिन E का तेल
  • ऑर्गेनिक कोल्ड-प्रेस्ड नारियल का तेल

तरीका

  • विटामिन E और कोकोनट आयल को बराबर मात्रा में मिला लें|
  • अब अपने बालों की लम्बाई अनुसार दो-तीन चम्मच मिक्स्ड तेल लें और मसाज करें|
  • तेल को स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें|
  • लगभग 40 मिनट बाद बाल धोएं|

फायदा: विटामिन E बालों को पोषण देता है और फ्री रेडिकल्स नष्ट करता है| यह बालों के क्षति को कम करता है| नारियल का तेल बालों को मॉइस्चराइज करता है| इसे हफ्ते में दो बार कर सकते हैं|


#2: केला इस्तेमाल करे बालो को सिलकी और शाइनी बनाने के लिए | Banana Helps Make Hair Healthy

सामग्री

  • एक पका हुआ केला
  • दो चम्मच शहद
  • ⅓ कप नारियल या बादाम का तेल

तरीका

  • केले को अच्छे से फेंटें| शहद और बादाम का तेल डालकर पेस्ट बनाएं|
  • इस पेस्ट को अपने बालों के स्कैल्प पर लगभग आधा घंटा के लिए लगाएं|
  • आधा घंटा बाद बाल शैम्पू और कंडीशनर से धो दें|

फायदा: केला एक बेहतर कंडीशनर की तरह कार्य करता है और शहद के साथ पेस्ट बनाने पर यह अधिक फायदेमंद हो जाता है| बादाम के तेल में मौजूद विटामिन E बालों को पोषण देता है|


#3: शहद का प्रयोग करे बालो को सिल्की बनाने के लिए | Honey Does Wonders for Frizzy hair

सामग्री

  • दो चम्मच शहद
  • दो कप गुनगुना पानी

तरीका

  • पानी के साथ शहद मिलाएं और बालों पर लगाएं|
  • पूरे बाल में मिश्रण लग जाए तो आधा घंटा के लिए छोड़ दें|
  • अब बालों को शैम्पू करें और कंडीशनर लगाएं|

फायदा: शायद बालों को सिल्की और शाइनी करने का यह तरीका सबसे आसान और फायदेमंद है| शहद एक अच्छा मॉइस्चराइजर है और यह बालों को स्ट्रांग, स्मूथ और शाइनी बनाता है|


#4: नींबू और शहद इस्तेमाल कर सकते है बालो को मजबूत बनाने के लिए | Lemon & Honey are Great For Shiny Hair

सामग्री

  • दो चम्मच नींबू का रस
  • दो चम्मच शहद
  • एक कप गुनगुना पानी

तरीका

  • सारी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें और बालों का मसाज करें|
  • कुछ समय तक मसाज करने के बाद इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दे|
  • दस मिनट बाद गुनगुने पानी और शैंपू से बाल धो दें|

फायदा: यह मिश्रण बाल से धूल और जमी हुई मैल को निकालने में मदद करता है| नींबू में मौजूद विटामिन C बालों को पोषण देता है और बढ़ने में मदद करता है|


#5: शहद और दही का उपयोग करे बालों को सिल्की और लंबा करने के लिए | Curd & Honey

सामग्री

  • तीन चम्मच दही
  • एक चम्मच शहद

तरीका

  • शहद और दही को एक कटोरे में मिक्स करें|
  • इस मिश्रण को बालों के स्कैल्प में लगाएं और आधा घंटा के लिए छोड़ दें|
  • आधा घंटा बाद ठन्डे पानी से बाल धोएं|

फायदा: दही एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह कार्य करता है और शहद बालों को नमी पहुँचाता है| इससे बाल चमकदार और स्मूथ बनते हैं|


#6: सेब का सिरका है बढ़िया बालो के लिए | Apple Cider Vinegar is a Great Home Remedy for Tangled Hair

सामग्री

  • दो चम्मच सेब का सिरका
  • दो कप पानी

तरीका

  • सेब के सिरके को पानी के साथ मिक्स करें और किसी बर्तन में रख दें|
  • अब अपने बाल शैम्पू से धोएं| इसके बाद मिश्रण बालों में लगाएं|
  • कुछ देर बाद कंडीशनर से बाल धो दें|

फायदा: सेब का सिरका बालों के PH लेवल को संतुलित रखता है| यह बालों के नमी सोखने की क्षमता बढ़ाता है और सिर की सारी गंदगी साफ़ कर देता है|



#7: एलोवेरा इस्त्येमाल करे बालों को सिल्की, मुलायम और रेशमी बनाने के लिए | Use Alovera for Your Messed Hair

सामग्री

  • ¼ कप एलोवेरा जेल
  • ¼ कप वेजिटेबल आयल

तरीका

  • एलोवेरा जेल को किसी भी वेजिटेबल आयल में मिक्स करें|
  • मिश्रण को स्कैल्प तथा बालों में लगाएं| इसे 10-20 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें|
  • बालों को शैम्पू और कंडीशनर से धोएं|

फायदा: एलोवेरा एक बेहतरीन प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह कार्य करता है| इसमें वेजिटेबल आयल मिक्स कर देने पर यह बालों को सुरक्षा प्रदान करता है| बालों को मजबूत, सिल्की और स्मूथ बनाता है|


सावधानियां | Balo ko soft or silky kaise banaye | Some Quick Hair Tips

  • बालों को कभी गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए| बाल धोने के लिए हमेशा ठंडा या गुनगुना पानी उपयोग में लाएं| गर्म पानी स्कैल्प को क्षति पहुँचाते हैं|
  • उलझे हुए बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए|
  • सूती तकिया में न सोएं| सूती कपड़े बालों से नमी सोखते हैं और बाल बेजान बन जाते हैं|
  • हफ्ते में तीन दिन से अधिक शैम्पू न करें| शैम्पू में मौजूद केमिकल बालों के लिए खतरनाक होता है|

#hair #frizzyhair #homerediesforhair #hairremedy #healthyhair #hindi #healthtips #healthdear

Also See Other Related Articles:

बालों के लिए ऑलिव ऑयल के फायदे | Amazing Benefits of Olive Oil for Hair

ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक | Glowing Skin Ke Liye Face Pack

बालो में दही लगाने के फायदे जानिए कैसे लगाये? Benefits of Curd Mask for Hair

बाल बढ़ाने के घरेलू नुस्खे | Baal Badhane ke nuskhe


Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/balo-ko-soft-or-silky-kaise-banaye/
Find Me on the Other Social Media Platforms:: Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE... HealthDear Youtube; Information tied to Health HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi HealthDear LearnTogether FaceBook Page
Originally posted here: https://hive.blog/exxp/@gungunkrishu/balokosilkyshinykarnekeupay-cq4gnvyxbgjuviyps4qs

No comments:

Post a Comment